मुरलीगंज: ABVP ने निकाली 250 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरलीगंज नगर इकाई की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर 250 मीटर लंबे तिरंगे के साथ मुरलीगंज बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें अभाविप कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। यात्रा गौतम शारदा पुस्तकालय गोल बाजार के प्रांगण से निकलकर हाट बाजार ,मिडिल चौक दुर्गा चौक ,जयरामपुर चौक गौशाला चौक, काशीपुर ,मस्जिद चौक, हरिद्वार चौक, गोल बाजार होते हुए पुनः पुस्तकालय में आकर समापन किया गया। जुलूस में चल रहे कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष से शहर गुंजायमान हो उठा।

एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समीक्षा यदुवंशी और राजू सनातन ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदा से ही समाज के युवाओं को राष्ट्रवाद से जोड़कर आगे बढ़ने को प्रेरित करती रही है ,कोरोना काल में विशेष गाइडलाइन का पालन करते हुए देशभर में परिषद के द्वारा यात्रा निकाला गया। परिषद का मुख्य उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी अनेकों अनेक माध्यम से साथ कर उनमें समाज और राष्ट्र के प्रति जवाब देह होने का भाव जागृत करें। जिला संयोजक अमोद आनंद ,नगर मंत्री प्रकाश भगत और राजन राज ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में काफी हर्ष का माहौल रहता है ,और उसमें समाज के साथ-साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का हौसला मिलता है ।नगर मंत्री समर राज ,राजा चौधरी ,विकास भार्गव ने कहा की तिरंगा यात्रा निकलने से नगर वासियों के राष्ट्रीय पर्व का उत्साह दोगुना हो जाता है। हम सब की कोशिश रहेगी कि प्रत्येक वर्ष यह आयोजन शहर में होते रहे। जुलूस में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।

जिसमें साक्षी ,खुशी, सीमा ,लक्ष्मी, शिवानी, नेहा ,प्रतिभा सहित अमित बिहारी बजरंग दल, प्रीतम सिंह ,नवीन राजू रॉक, कुंदन ,आयुष, रवि आनंद, आलोक शर्मा ,छोटू त्रिवेदी, आशीष, अनिल, चंचल,मनीष,हिमांशु सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *