ABVP प्रदेश मंत्री का मुरलीगंज में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अभिषेक यादव का मुरलीगंज पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के भगत धर्मशाला में आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रदेश मंत्री को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश मंत्री ने कहा की मुरलीगंज के कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक कार्य किया है। जिसके कारण राज्य स्तर ही नही देश स्तर पर भी मुरलीगंज की चर्चा होते रहती है। नई शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि सभी शैक्षणिक परिसरों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का शीघ्र क्रियान्वयन किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी छात्र-छात्राओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा कार्य करती रहेगी। प्रदेश मंत्री ने कहा कि 19-20 फरवरी को खगड़िया में आयोजित हुए विद्यार्थी परिषद के 63 वें प्रान्त अधिवेशन में उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के शीघ्र क्रियान्वयन को लेकर बिहार के शिक्षा में हो गुणात्मक सुधार एवं बिहार के वर्तमान परिदृश्य जैसे प्रस्ताव उनके माध्यम से रखे गए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। जिससे विद्यार्थियों को शिक्षण के दौरान किसी प्रकार की अन्य समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान एबीवीपी के प्रदेश एसएफएस सह संयोजक राजू सनातन ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ही ऐसा संगठन है जिसमे व्यक्ति की काबिलियत देखकर उसके अनुसार उसे दायित्व दिया जाता है, अन्य संगठनों की भांति यहां परिवारवाद क्षेत्रवाद जातिवाद जैसे मुद्दे कोई मायने नही रखते । इसी का उदाहरण है कि मधेपुरा जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को भी प्रदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी दी गई। वहीं नगर मंत्री प्रकाश भगत ने कहा कि हमसबों के बहुत हर्ष की बात है कि हम सबों के साथ कार्य कर रहे कार्यकर्ता को प्रदेश मंत्री का दायित्व मिला, इससे यहां हरेक कार्यकर्ताओं में पूरे खुशी का माहौल है। अभिनंदन समारोह का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजन राज ने किया। मौके पर जिला संगठन मंत्री अभिषेक निराला, राजा चौधरी, विकास भार्गव, कुंदन कुमार, सूरज, राजू रॉक, अंकित, नवीन, आशीष, आयुष, लाली शर्मा, सुजल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *