भतखोरा बाजार में हुई आगलगी में 5 दुकान जलकर राख

मुरलीगंज थाना क्षेत्र के भतखोड़ा बाजार में शनिवार देर रात अचानक लगी आग से छोटी छोटी 5 दुकान जलकर खाख हो गई। जिससे लगभग पांच लाख की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है की भतखोड़ा बाजार वार्ड 8 स्थित नंदलाल सिंह, गोपाल सिंह, संतोष सिंह के जमीन में बने टीन के दुकान में रात के करीब डेढ़ बजे अचानक आग लग गयी। हालांकि आग लगने का कोई खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन अनुमान यह लगाया जा रहा है की कोई असमाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार मो. एनुल का चप्पल दुकान जिसमें हजारों की क्षति हुई है। मो. जामिल का टेलर्स दुकान जिसका चार कपड़ा सीलने वाला मशीन व लगभग पच्चीस हजार का कपड़ा जलकर राख हो गया। मो. समीम एवं एक अन्य के फल का आरहत तथा मो. रहमान के मटन सेंटर का दुकान जलकर राख हो गया। इस मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार ने थानाध्यक्ष तथा अंचल अधिकारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए मुआवजे की मांग भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *