मुरलीगंज प्रखंड के छह पंचायतों में हुआ औचक निरीक्षण

प्रखंड क्षेत्र के छह पंचायत में संचालित योजनाओं का बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया। रघुनाथपुर पंचायत में बीडीओ अनिल कुमार व दीनापट्टी पंचायत में सीओ मुकेश कुमार सिंह एवं अन्य चार पंचायतों में जिला से आये अधिकारियों ने जांच की। पंचायत में संचालित पीडीएस की दुकान, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र , मनरेगा, नल का जल योजना, स्कूल की व्यवस्था एवं पंचायत सरकार भवन की जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि जांच के लिए सरकार की ओर से फॉरमेट मिला है। जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। वहीं पंचायतों में किये जा रहे औचक निरीक्षण से संबंधित कर्मियों में हड़कंप मची रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *