शैक्षणिक माहौल बनाने में अभिभावकों की सहभागिता जरूरी: डॉ जवाहर पासवान

केपी महाविद्यालय मुरलीगंज में सोमवार को प्रचार्य डॉ जवाहर पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में छात्रों की उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महाविद्यालय में सभी विषयों के विद्वान एवं अनुभवी शिक्षक मौजूद हैं। लेकिन छात्रों की संख्या नहीं के बराबर रहता है। उन्होंने कहा कि खासकर अभिभावकों से अपील करना है कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से महाविद्यालय भेजें ताकि आपके बच्चे का भविष्य उज्ज्वल बन सके। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय का स्थायी नंबर 9264200743(प्राचार्य) 9264200784(कार्यालय) जारी कर दिया गया है। छात्रों को किसी भी समस्या होने पर वे इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि महाविद्यालय में पांच हजार से अधिक छात्रों का नामांकन है। लेकिन विद्यार्थियों की संख्या ना के बराबर ही रहती है। कॉलेज में हर सुविधा उपलब्ध होने के बाद भी छात्रों का उपस्थिति नहीं होना चिंता का विषय है। महाविद्यालय में बेहतर व अनुभवी शिक्षक छात्रों की अनुपस्थिति में कॉलेज में बैठकर अपना समय व्यतीत करते रहते हैं। कई शिक्षकों ने बताया कि अगर विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने महाविद्यालय आने लगे तो हमलोगों को काफी प्रसन्नता होगी। हमलोग बेहतर से बेहतर तरीके से उन्हें शिक्षा देंगे। बस जरूरत है तो सिर्फ छात्रों की। मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *