मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खुशरूपट्टी महादलित टोला से गुजरने वाली ग्रामीण सड़क में रविवार को एक बकरी व्यापारी से लूट की घटना होने का मामला प्रकाश में आया। एक बाइक पर सवार तीन अपराधियो ने व्यापारी को कट्टे के बट से मारपीट कर 40 हजार रूपया और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित बकरी व्यापारी नगर पंचायत वार्ड 3 निवासी मो याशीम के पुत्र मो कयूम ने रविवार की सुबह करीब आठ बजे बकरी खरीदने गंगापुर के खुशरूपट्टी जा रहे थे। इसी बीच खुशरूपट्टी महादलित टोला के आस पास पूर्व से घात लगाए रहे अपराधियो ने मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देकर कर फरार हो गए। मो कयूम घायल अवस्था में सीएचसी पहुँचकर इलाज कराया। इस दौरान मो कयूम ने बताया घटना को लेकर थाना में आवेदन देने गए थे। लेकिन थानाध्यक्ष के नही रहने के कारण मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी आवेदन लेने से इंकार कर दिया।
बता दे कि मुरलीगंज थाना क्षेत्र मे इन दिनो लूट, हत्या, चोरी की घटना बैलगाम हो गयी है। पुलिस प्रसाशन घटना की रोकथाम करने मे असर्मथ है। बढ़ते घटनाओ से लोगो मे पुलिस प्रशासन के विरूद्ध आक्रोश है।
इस दौरान थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन फोन रिसीव नही हो पाया।






