मधेपुरा जिला के मुरलीगंज मे रासायनिक खाद की किल्लत से परेशान किसानो ने बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेनो को घंटो रोककर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसान खाद उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर करीब ढ़ाई घंटे तक हाटे बजारे एक्सप्रेस ट्रेन व माल ट्रेन को मुरलीगंज रेलवे स्टेशन पर रोके रखा। इतना ही नही किसानो ने सरकार व स्थानीय प्रशासन के विरोध मे जमकर नारेबाजी भी किया। वही किसानो ने बताया मुरलीगंज मे खाद की कालाबजारी चरम पर है। स्थानीय प्रशासन की मिली भगत से दुकानदार व विस्कोमान रात की अंधेरे मे यूरिया व अन्य खाद को बेचता है। प्रत्येक दिन आधी रात से खाद के लिये लाइन लगाकर रहते है लेकिन अपना नंबर आते आते खाद खत्म का बहाना कर वितरण बंद किया जाता है। वही रेल चक्का जाम की सूचना पर बीडीओ अनिल कुमार, सीओ मुकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, रेल थानाध्यक्ष मदन पासवान ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर जामकर्ताओ किसानो को काफी समझाया लेकिन किसान मामने को तैयार नही हुये। काफी मसक्कत के बाद खाद उपलब्ध करवाने के आश्वासन पर रेल पटरी से किसानो ने जाम हटाया। किसानो ने सुबह करीब 10:10 बजे ट्रेन को रोकर प्रदर्शन करना शुरू किया था और 02:30 बजे जाम हटाकर ट्रेन को रवाना किया। साथ ही ट्रेन मे सवार यात्री बूढ़े, बच्चे, महिला व विधार्थीयो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान आंदोलन को बढ़ता देख एसडीएम नीरज कुमार व एसडीपीओ अजय नारायण भी प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर किसानो की समस्याओ से अवगत हुये।
समय पर खाद नही देने से फसल हो रहा बर्वाद –
खाद की किल्लत से परेशान किसान काफी परेशान है। खाद के अभाव मे गेहूं व मक्का सहित अन्य फसल बर्वाद हो रहा है। इस बर्वादी को देख किसान ठंड भरी रात मे लाइन लगाकर खड़ा रहते है। किसान खाद के लिये भूखे – प्यासे दिन रात प्रखंड कार्यालय व बिस्कोमान गोदाम का चक्कर काटते रहते है।






