केपी कालेज में शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने सात सूत्री मांग पत्र प्राचार्य प्रो. जवाहर पासवान को सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर केपी कॉलेज शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ 15 फरवरी को एक दिवसीय हड़ताल पर रहते हुए वेतन सत्यापन कोषांग का घेराव करेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक कर्मियों को नियमित एवं लंबित वेतन भुगतान नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार निराला, कोषाध्यक्ष देवाशीष देव, प्रभाकर मंडल, अभिषेक कुमार, महेश राम, शुभा देवी, मीना कुमारी, अभिमन्यु कुमार, सिंटू कुमार, मनीष, अश्विनी, नीरज कुमार आदि ने सामूहिक रूप से प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा।






