नम आंखों से दी माता सरस्वती को विदाई

मुरलीगंज प्रखंड व नगर क्षेत्र में विधा की देवी मां सरस्वती की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ रविवार को शांतिपूर्ण माहौल मे पूजा संपन्न हो गया। श्रद्धालु दिन भर प्रतिमा के विसर्जन में लगे रहें। विभिन्न निजी शिक्षण संस्थान, निजी विद्यालय, विभिन्न क्लब और संस्थान के विद्यार्थियों व सहयोगियों ने नम आंखो से विद्या दायिनी मां शारदे की प्रतिमा को विसर्जित किया। मां सरस्वती की जयकारे से पूरा शहर गुंजायमान रहा। साथ ही भक्ति गीत व संगीत से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। पूजा के दिन अधिकांश जगहों पर भव्य पंडाल व आकर्षक सजावट लोगों को लुभा रहे थे। जिस वजह से लोगों की भीड़ काफी रात तक थी। शहर के काशीपुर स्थित एमपी क्लासेज मुरलीगंज, वेलडन फ्यूचर पब्लिक स्कूल, चिलड्रेन फ्यूचर पब्लिक स्कूल सहित अन्य कई निजी शिक्षण संस्थान, सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय, विभिन्न क्लव और संगठनों के विधार्थी व सहयोगियों ने नम आंखो से विधा दायिनी मां शारदे की प्रतिमा को विसर्जित किया। पूजा के दौरान कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नही मिली। विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल मुस्तैदी के साथ पेट्रोलिंग भी किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *