धूम धाम से मनाई गई भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती

मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित केपी महाविद्यालय प्रांगण में एनएसएस इकाई द्वारा भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ जवाहर पासवान ने कहा कि भूपेंद्र नारायण मंडल ने सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा दिया। उनके जीवन दर्शन को अपने जीवन में उतार कर ही हम अपने परिवारिक ,सामाजिक और नैतिक जीवन का उन्नयन कर सकते हैं। उन्होंने भूपेंद्र बाबू को समाजवाद का पुरोधा भी कहा। वहीं महेंद्र मंडल ने कहा कि उनके महान जीवन को शब्दों में समेटना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा है।

अशोक कुमार ने कहा कि भूपेंद्र बाबू पिछड़े और वंचित वर्गों के मसीहा थे। उनके हृदय में सभी तबके के लोगों के लिए प्यार व स्नेह था। इस अवसर पर कार्यक्रम संचालक कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार ने भूपेंद्र बाबू के जीवन दर्शन, राजनीतिक उपलब्धियों और सामाजिक योगदान का विशद वर्णन करते हुए कहा कि भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के सदस्य के रूप में स्वयं को गौरवान्वित अनुभव करता हूं। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी महेंद्र मंडल, डॉ अशोक कुमार डॉ रविंद्र कुमार, डॉ प्रतीक कुमार ,डॉ दीपा कुमारी, डॉ त्रिदेव निराला, डॉ पंकज शर्मा, डॉक्टर विजय पटेल, डॉ अमित रंजन, प्रधान सहायक नीरज निराला, प्रभाकर मंडल ,अभिमन्यु, अभिषेक, नीरज, सिंटू ,महेश, प्रदीप ,राजकिशोर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *