मुरलीगंज: पत्रकारों ने वर्चुअल मीटिंग कर मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

बुधवार को मुरलीगंज प्रखंड व जिले के संचारकर्मियों ने वर्चुअल मीटिंग कर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। जिसकी अध्यक्षता संवाददाता अर्जुन कुमार भगत ने की। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को अच्छे चाल चलन और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि हम युवाओं को सीख लेनी चाहिए कि किस तरह युवा अपने जीवन को बेहतर और कठिन से कठिन रास्तों पर भी अपने संघर्षों से आगे बढ़ सकते हैं। वहीं पत्रकार शुभकरण कुमार ने विस्तार से व्याख्यान दिया और बताया कि 12 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस भारत के उन युवाओं व नौजवानों को समर्पित एक खास दिन है, जो देश के भविष्य को बेहतर और स्वस्थ बनाने का क्षमता रखते हैं। भारतीय युवा दिवस को 12 जनवरी को मनाने की एक खास वजह है। इस दिन स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। स्वामी विवेकानंद की जयंती को देश के युवाओं के नाम पर समर्पित करते हुए हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती है और आज हम सभी युवाओं के प्रेरणा स्वरूप विवेकानंद की जीवन की कार्यकलाप हमें आगे बढ़ने में मदद करती हैं।

चिराग अग्रवाल ने कहा कि कोरोना की गाइडलाइन को लेकर विस्तृत रूप से युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती नहीं मनाई गई। लेकिन वर्चुअल मीटिंग के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवं नमन कर उन्हें याद किया गया साथ हीं उनके विचारों पर सभी पत्रकार बंधुओं ने चर्चा किया इस दौरान मुरलीगंज के संवाददाताओं में अर्जुन भगत, शुभकरण कुमार, मिथिलेश कुमार, बंटी कुमार, चंचल कुमार, संतोष सौरव, रिप्पू वर्मा, चिराग अग्रवाल, संजीव कुमार समेत अन्य संवादाता वर्चुअल मीटिंग में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *