छात्र राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा केपी महाविद्यालय मुरलीगंज में बैठक कर कमेटी विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय छात्र अध्यक्ष अजय राज किशोर ने किया। विश्वविद्यालय इकाई का संगठनात्मक इकाई विस्तार करते हुए केपी महाविद्यालय मुरलीगंज में छात्र राजद अध्यक्ष रितिक कुमार, प्रधान महासचिव गोरव कुमार, महासचिव अभिषेक कुमार, सचिव सौरव कुमार एवं बीएनएमयू सचिव निलेश कुमार को बनाया गया। वहीं विश्वविद्यालय अध्यक्ष ने कहा नीतीश सरकार में विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और अन्य छात्रों से संबंधित मुद्दों का अंबार लगा है। लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लेती है। उन्होंने नव नियुक्त कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग हमेशा छात्र हित एवं लालू प्रसाद यादव व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विचार धारा पर चलने का काम करेंगे।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार यादव एवं प्रखंड अध्यक्ष राजदीप यादव ने कहा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक जीवन शुरू किए थे। आज उन्हें गरीबों के मसीहा के रूप में देश दुनिया जानती है। हम सभी छात्र राजद कार्यकर्ताओं को उनके विचारधारा पर चलने की जरूरत है साथ ही उनके विचारधारा को जन जन पहुंचाने का काम करेगें।
मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष अक्षय सिद्धार्थ , प्रखंड अध्यक्ष विटटू कुमार, जिला महासचिव प्रिंस कुमार यादव, छात्र नेता भास्कर यादव, केशव कुमार अध्यक्ष बीएनएमवी साहूगढ़, बाहुबली नीतीश,मनीष रंजन सौरभ कुमार प्रमोद यादव ,भानु कुमार ,सानू अभिषेक आनंद, बुलेट राजा, आदित्य, राजू यादव पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव ,गौरव कुमार दीपक यादव निलेश कुमार संजय कुमार, गुड्डू कुमार सुभाष कुमार यादव संतोष कुमार पंचानंद कुमार, विष्णु कुमार, दीपक कुमार, अमन राज ,राजन कुमार ,कुंदन कुमार, अक्षय यादव, चंद्र प्रकाश कुमार, माधव कुमार सहित अन्य मौजूद थे।






