बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कठौतिया बांसबट्टी के समीप मुरलीगंज के प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी शिव प्रकाश गाड़ोदिया के स्टाफ प्रदीप गोस्वामी से नकदी एवं मोबाइल छिन लिया। इस संदर्भ में पीड़ित ने बिहारीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाया है।
थाना में दिए आवेदन के अनुसार कपड़ा व्यवसायी शिवप्रकाश गाड़ोदिया के स्टाफ प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि बिहारीगंज, उदाकिशुनगंज, आलमनगर एवं पुरैनी से तगादा कर मुरलीगंज की ओर आ रहे थे। इसी दौरान साढ़े चार बजे के करीब एक बिना नंबर प्लेट के अपाचे बाइक पर सवार पर दो बदमाशों ने ओवरटेक कर कठौतिया बांस बट्टी के समीप रोकवा दिया।
बाइक रोकते ही बदमाशों ने हथियार दिखाते हुए तगादे की रकम 3 लाख 99 हजार चार सौ रुपये एवं दो बीस बीस हजार रूपये का चेक व साथ के मेरे सहकर्मी रवि कुमार का मोबाइल भी छीन लिया। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों का रंग काला था व सामान्य कद काठी का दिखने मे था। साथ ही स्थानीय भाषा मे ही में बात करता था।






