भारत रत्न डॉ अब्दुल कलाम की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्राइवेट स्कूल टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन मधेपुरा के बैनर तले टी पी कॉलेज में बिहार व सीबीएसई बोर्ड के जिला टॉपर्स को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह लॉक डाउन के नियमों के अधीन ही आयोजित किया गया।
समारोह में बिहार बोर्ड के इंटर में पूरे मधेपुरा जिला में प्रथम स्थान पाने वाले राजू रंजन,मैट्रिक में जिला टॉपर सृष्टि सरगम ,सीबीएसई बोर्ड से बारहवीं टॉपर जिंदगी व मैट्रिक टॉपर बालाकांत को प्रधानाचार्य व अतिथियों द्वारा डॉ अब्दुल कलाम की तस्वीर, प्रमाण पत्र, वस्त्र व उपहार के साथ सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि टी पी कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो(डॉ) के पी यादव ने कहा कि भारत रत्न डॉ कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर जिले के टॉपर्स को सम्मानित करना डॉ कलाम को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों ने जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर परिवार के साथ-साथ पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
अपने संबोधन में उन्होंने टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रयास की अत्यधिक प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम में ही एक बड़ी घोषणा की । उन्होंने कहा कि इन चारो टॉपर्स को गोद ले पढ़ाई के सारे खर्च वो स्वयं वहन करेंगें ।
इस समारोह के विशिष्ट अतिथि बीएनएमयू के सीनेट व सिंडीकेट सदस्य डॉ जवाहर पासवान ने कहा कि इन बच्चों की सफलता ने कोरोना जैसी महामारी के दौर में भी जिले को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है।उन्होंने कहा कि ये बच्चे आगे चलकर अपने सपने को पूरा कर समाज के आदर्श बने यही कामना है। साथ ही उन्होने उम्मीद जताया कि एसोसिएशन भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक कार्यों को जारी रखेगा।
इस समारोह के अवसर पर बीएनएमयू के पीआरओ प्रो सुधांशु शेखर ने कहा कि अपने अधिकारों को लेकर हाल ही में स्थापित प्राइवेट स्कूल टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जिले के टॉपर्स के लिए सम्मान समारोह आयोजित करना एक सराहनीय पहल है,इससे जिले के इन होनहारों बच्चों को नई ऊर्जा मिलेगी ।
इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए टॉपर्स जिंदगी,सृष्टि सरगम,बाला कांत,राजू रंजन ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि आने वाले समय में वो और दुगने उत्साह से मेहनत कर अपनी मंजिल को प्राप्त करेंगे। और जिले का भी मान बढ़ाते रहेगें।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष गरिमा उर्विशा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कम समय में आयोजित कार्यक्रम में सहभगिता देने के लिए सबों का आभार व्यक्त किया।
सम्मान समारोह का संचालन करते हुए एसोसिएशन के जिला सचिव हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा कि इन बच्चों को मिला सम्मान इनकी उड़ान को नई ऊंचाई देगा। इसके साथ ही टॉपर्स को आश्वस्त किया कि भविष्य में आगे बढ़ने में किसी भी प्रकार की जरूरत होगी तो एसोसिएशन हरसंभव मदद करेगा ।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के संयुक्त जिला सचिव भारतेंदु सिंघानिया,कोषाध्यक्ष सोनू निगम,अभिभावक लक्ष्मीकांत,गोपाल कुमार,वरुण कुमार मण्डल,विनय यादव,पिंकी कुमारी मौजूद रहे।






