मधेपुरा जिले के मुरलीगंज शहर के लोगों के लिए आज एक अच्छी खबर आयी हैं। शहर के दुर्गा स्थान चौक के पास बुधवार को सारी सुविधाओं से लैस लाॅटस हाॅस्पिटल का विधिवत समारोह पूर्वक उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। हाॅस्पिटल के उद्घाटन के पूर्व संध्या पर वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना किया गया ।
लाॅटस हाॅस्पिटल का उद्घाटन राजद प्रदेश महासचिव ईं प्रभाष, डाॅ राजेश कुमार, डाॅ विनित कुमार, डाॅ संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। । इस दौरान राजद प्रदेश महासचिव ई. प्रभाष कुमार ने कहा वर्तमान समय में सरकारी अस्पतालों की स्थिति काफी दयनीय हैं। सुविधा से लैस अस्पताल के खुलने से सुदुर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों कोइलाज में काफी सुविधा होगी।
इस अस्पताल के के बारे में बताया गया है कि 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू, एम्बुलेंस सेवा सहित स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न तरह के सुविधाओं से उपलब्ध रहेगी। विभिन्न तरह के चिकित्सीय सेवाओं के लिए दस डाॅक्टर की टीम पदस्थापित हैं।
सभी सुविधाओं वाली अस्पताल खुलने के बाद लोगों में काफी खुशी का महौल है।उद्घाटन के मौके पर डाॅ अमरेन्द्र कुमार, मनोज यादव, गलटू यादव, मुकेश कुमार, बिट्टू यादव, राहुल कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।






