किर्गिस्तान में फंसे मधेपुरा सहित अन्‍य जिलों के 160 छात्र पहुंचे बिहार। सुनीत साना की पहल रंग लायी

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण तथा लॉकडाउन की वजह से किर्गिस्तान में फंसे बिहार के मेडिकल छात्र आखिरकार अपने राज्‍य पहुंच गए हैं। 20 जुलाई को मधेपुरा सहरसा सहित बिहार के अन्य जिलों के छात्रों को लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट गया पहुंची।

किर्गिस्तान में फंसे कुछ छात्रों ने मधेपुरा के गायक सुनीत साना से संपर्क किया।जिसके बाद उन्‍होने हर तरह से कोशिश करके उन छात्रो को घर वापसी कराने को ठान लिए थे । आखिरकार उनकी मेंहनत रंग लायी और किर्गिस्तान में फसे अधिकांश छात्रों को टिकट मिल चुकी है और जितने बच गए हैं उन्हें भी जल्द ही टिकट मिल जाएगी।

सुनीत साना कहते हैं कि इस अभियान में जिन्होंने मेरा साथ दिया मैं उन तमाम व्यक्तियों को धन्यवाद देता हूँ । सबसे पहले महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखा। फिर उसके बाद धीरे-धीरे कई सारे लोग इन छात्रों के लिए आगे आए और मंज़िल मिल ही गई ।

सुनीत साना ने बताया क‍ि जद्दोजहद में मेरा साथ देने के लिए मेरी बहन एवं एंटी कोरोना टास्क फोर्स मधेपुरा की जिलाध्यक्ष गरिमा उर्विशा ,मधेपुरा सदर विधायक चंद्रशेखर यादव एवं उनके कार्यकर्तागण, सहरसा सदर विधायक अरुण यादव, प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार-प्रसार मधेपुरा के जयशंकर झा आदि सहित सभी मीडिया बंधुओं का बहुत-बहुत आभार।

उन्‍होंने कहा क‍ि यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरे द्वारा की गई पहल पर विदेश में फंसे भारतीय विद्यार्थियों की पहली फ्लाइट गया पहुंच गई है। जिसमें लगभग 160 स्टूडेंट्स किर्गिस्तान से गया पहुंचे हैं। इसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई ।

इसके अलावा उन्‍होने कहा क‍ि एक ख़बर यह भी सुनने को मिल रही है कि सभी छात्र को अपने खर्चे से अगले 7 दिनों तक क्वारंटाइन में रहना और खाना होगा। मैं चाहूँगा कि सरकार एवं स्थानीय प्रशासन इस ओर पहल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *