मधेपुरा जिले में बुधवार को मिले सबसे अधिक कोरोना मरीज,बिहार में 30 हजार को पार किया आंकड़ा

कोरोना वायरस का प्रकोप बिहार में अब बहुत ही खतरनाक तरीके से बढ़ता जा रहा हैं। राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 30066 हो गयी है। इसके साथ ही इस वायरस से मरनेवालों की संख्या भी बढ़ कर 208 से अधिक हो गयी है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ो के अनुसार 1502 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है । बिहार में अब तक कुल 4,09,088 लोगों की COVID-19 की जांच हुई है जिसमें 30,066 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। हालांकि थोड़ी अच्‍छी बात यह है क‍ि 19876 लोग अभी तक ठीक भी हुए हैं।

मधेपुरा जिले में भी कोरोना के नए मामलो में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले में अब तक 433 लोग COVID-19 से संक्रमित हो चुके है। बुधवार को मधेपुरा जिले से 43 नए कोराना संक्रमितों की पहचान हुई हैं । जो क‍ि एक दिन में सबसे ज्‍यादा मामलो का रिकार्ड हैं।

बता दे क‍ि मधेपुरा शहर से बहुत अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। डॉक्‍टर, स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी, अधिकारी, कर्मचारी से लेकर सिवल सर्जन, डीडीसी तक भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। मंगलवार को बीएनएमयू के शिक्षक, अग्निशमन विभाग के दो स्‍टाफ,बैंक कर्मी सहित कई अन्‍य लोगों का कोरोना रिपोर्ट पाजिटीव आया हैं।

मधेपुरा में सिर्फ दो दिनों में 64 लोग के संक्रमण के बाद जिले में हड़कम्‍प मच गया हैं। जिले में कोरोना टेस्‍ट कम होना भी इसका एक वजह हो सकता है। किसी पाजिटीव मरीज के संपर्क में आए लोगों का टेस्‍ट रिपोर्ट आने में 6 से 7 दिन तक लग जाते हैं। तब तक अगर इसमें कोई पाजिटीव हो तो न जाने इससे कितने को फैल जाता होगा।

बिहार में अब 10 हजार से ज्‍यादा टेस्‍ट हर दिन हो रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा है क‍ि जल्‍द ही बिहार में 20 हजार COVID-19 के टेस्‍ट प्रतिदिन होगें। बिहार में 16 जूलाई से 31 जूलाई तक लॉकडाउन लगा हुआ है । इसके बावजूद भी कोरोना संक्रमण के मामलो में कोई कमी नही हो पा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *