बिहार में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है। मधेपुरा,सहरसा,दरभंगा पटना तथा पूर्वी चंपारण से 1-1 ,पूर्णिया में तीन तथा बेगूसराय में दो लोगों की वज्रपात से मौत हो गयी हैं।
मधेपुरा के चौसा में 1 की मौत
मधेपुरा जिले के चौसा पश्चिमी में रविवार को तेज बारिश के दौरान खरपतवार से बने घर पर ठनका गिरने से लगी आग में झुलसने से एक महिला की जान चली गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 12.30 बजे अरूला देवी अपने पति अंबिका पासवान के साथ खेत गयी थी। इस दौरान तेज वर्षा होने लगी जिसके बाद वह महिला अपने घर में जाके बैठ गयी । उसी समय आकशीय बिजली गिरने से घर तेज आग के लपेटे में आ गया । जिससे महिला पूरी तरह से झुलस गयी और उसकी मृत्यू हो गयी।
सीएम ने दुख जताया
रविवार को बिहार में आकशीय बिजली गिरने से 10 लोगों के मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की और मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा अतिशीघ्र देने का ऐलान किया है। साथ ही सीएम नीतीश ने लोगों से अपील किया की खराब मौसम में सतर्कता बरतें।
मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 72 घंटों में उत्तर पूर्वी बिहार के मधेपुरा, सहरसा, सुपौल,अररिया, पूर्णिया, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, , किशनगंज और कटिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। इस दौरान लोग खुले में जाने से बचने की भी सलाह दी गयी हैं।तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी किए गए सुझाव का पालन करने को कहा गया हैं।






