मधेपुरा जिले के मुरलीगंज शहर के मिड्ल चौक पर सोमवार को करीब 3 बजे दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को पीएचसी में इलाज के बाद मधेपुरा रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरलीगंज थाने के एएसआई प्रशांत कुमार वर्मा और उनके एक स्थानीय सहयोगी पवन यादव बाइक पर सवार होकर मुरलीगंज हटिया की और जा रहे थे तभी तेज गति से मधेपुरा की और से आ रही एक दुसरी बाइक जिसपर तीन लोग सवार थे मिड्ल चौक से पास दोनो बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी ।
जिस बाइक पर तीन लोग सवार थे उनके चालक पोखराम वार्ड दो के खटर विश्वास के पुत्र नितिश कुमार उर्फ कारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा रेफर किया गया। वहीं एएसआई पीके वर्मा के बाइक पर सवार पवन यादव को भी चोटें आई। जिसका इलाज पीएचसी में चल रहा है।
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बाइक को थाना में रखा गया है। बताया गया दोनों की बाईक क्षतिग्रस्त हो गई है।
वही इस हादसा के बारे में एएसआई पीके वर्मा ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उनके बाईक में जोड़दार टक्कर मार दिया। जिस दौरान दो व्यक्ति को ज्यादा चोट लगी है। गंभीर रूप से घायल युवक को मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।






