कोरोना वायरस देश-दुनिया के साथ बिहार में भी अपना कहर बरपा रहा हैं। इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। बिहार में अब तक कुल 15039 लोग COVID-19 से संक्रमित हो चुके हैं। इस वायरस के कारण राज्य में 118 लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी हैंं ।
मधेपुरा जिले में भी कोरोना वायरस से संक्रमितों के नए मामलो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिले में अब तक 258 से अधिक लोग COVID-19 से संक्रमित हो चुके है। शनिवार को जिलें में 11 नए संक्रिमितों की पुष्टि हुई हैं। हांलाकि जिलें में रिकवरी रेट भी अच्छी हैं अब तक 207 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं ।
मधेपुरा में लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने 10 जुलाई से 16 जुलाई तक पूरे जिले में लॉकडाउन का आदेश जारी कर चुके है। शनिवार को लॉकडाउन का दुसरा दिन प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाई गई जिसके कारण कम लोग ही घर से बाहर निकले ।
वहीं शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में मुरलीगंज प्रखंड के 1 युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित युवक जोरगामा पंचायत के पंचायत भवन में पंचायती राज कर्मी लेखा-पाल पद पर कार्यरत हैं। जोरगामा पंचायत के मुखिया अभय कुमार गुप्ता ने बताया कि संक्रमित युवक सीतामढ़ी का है। वह पंचायत भवन में कार्यरत था। हाल में ही वह अपने घर से आया था।
साथ ही उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को पूरे पंचायत से रेंडम सैम्पलिंग के तहत 25 लोगों का सैंपल जांच में भेजा गया था। जिसका रिपोर्ट शुक्रवार 10 जूलाई को आया जिसमें 1 युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज मधेपुरा के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा हैं।
पंचायत भवन में एक कर्मी के संक्रमित होने के बाद अन्य कर्मियों के साथ पूरे पंचायत में हड़कंप मच गया है। जिसको देखते हुए लगभग 50 लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजवाया जाएगा।






