ब्‍लॉक परिसर में स्थित आरटीपीएस काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियां

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित RTPS काउंटर में लोगों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। आरटीपीएस काउंटर के खिड़कियों पर लोग एक दूसरे पर सवार होकर अपना कार्य कराने की होड़ में सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करना भूल जा रहे हैं। वही प्रखंड व अंचल प्रशासन इससे अनजान है।

केंद्र एवं राज्‍य सरकार का सभी के लिए स्‍पष्‍ट दिशा-निर्देष है क‍ि सभी को मास्‍क पहनना अनिवार्य है तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक है। लेकिन प्रखंड कार्यालय परिसर में इसके ठीक विपरीत हो रहा हैं।

सोमवार को करीब 11:30 बजे प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी। आरटीपीएस के जाति, आय, निवास, मोटेशन एवं आधार पंजीयन काउंटरों पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी हुई थी।

बताया गया कि इंटर में नामांकन कराने में जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ने पर छात्रों की अधिक भीड़ जुट रही है। दोपहर लगभग 12 बजे तक भीड़ के नियंत्रण के लिए प्रखंड पदाधिकारी की ओर से कोई भी व्यवस्था नहीं की गई थी। एक भी गार्ड दोपहर 12 बजे तक वहां मौजूद नही थी ।

बता दे कि कोरोना संकट से पूरा देश त्रस्त हैं। सरकार इससे निपटने के लिए कई तरह के दिशा – निर्देश जारी कर चुंकी हैं। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन इस ओर सही तरीके से ध्यान नही दे रहे हैं। लोगों की लापरवाही से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं।

इस संबंध में अंचलाधिकारी शशिभूषण कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि सोशल डिस्टेनसिंग एवं मास्क का पालन कराने के लिए कई बार कोशिश की गई है। लेकिन छात्रों की भीड़ इसे नजर अंदाज कर रही हैं। सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करवाने के लिए गार्ड की नियुक्ति की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *