10 दिन पहले हुई थी शादी,विदा होकर जा रही दुल्‍हन की सड़क हादसे में मौत

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ । जिसमें शादी के 10 दिन बाद ही नवविवाहिता की मौत हो गयी। शहर के बेंगापुल के पास रविवार दोपहर मोटर साईकिल पर सवार नव विवाहित दम्पति ट्रक की चपेट में आ गये।

घायल अवस्‍था में महिला को उसके पति तथा आस-पास के लोगों के द्वारा पीएचसी लाया गया।जहां डाक्टर राजेश कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल हैं।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मृतिका रंजन कुमारी की शादी पिछले महीने 24 जून को जानकीनगर थाना क्षेत्र के मधुवन वार्ड 3 निवासी गजेंद्र साह के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल था। किसी ने सपने भी नही सोचा होगा क‍ि अचानक ही खुशियां गम में बदल जाएंगी।

रविवार की दोपहर विदाई लेकर रंजन कुमारी अपने पति के साथ बाईक पर सवार होकर अपने मायके लक्ष्मीपुर से जानकीनगर ससुराल जा रही थी। इस दौरान मुरलीगंज के बेंगापुल समीप बाईक -ट्रक के चपेट में आने से बाईक सवार महिला रंजन कुमारी की मौत हो गयी।

घटना की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया हैं। साथ ही शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *