बड़ी खबर : CTET की परीक्षा हुई स्थगित, HRD मंत्री रमेश पोखरियाल का ऐलान

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 (CTET ) रद्द कर दी गई है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी।

यह परीक्षा 5 जुलाई को प्रस्‍तावित थी। लेक‍िन कोराना संकट के कारण इस परीक्षा का आयोजना करना संभव नही था। बता दे क‍ि इस परीक्षा का आयोजन CBSE के द्वारा होता है। आज ही CBSE के 10वी तथा 12वी के बचे हुए परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया ।

ट्वीट में एचआरडी मिनिस्टर ने कहा क‍ि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 5 जुलाई 2020 को CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली CTET परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। स्थितियाँ अनुकूल होने पर परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *