देश-दुनिया कोरोना वायरस महामारी के संकट से जूझ रहा है, इसी बीच गुरूवार को बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई है। अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 42 लोगों की जान वज्रपात के कारण चली गई है।
बिहार के मधेपुरा, गोपालगंज, मधुबनी, भागलपुर,दरभंगा ,समस्तीपुर सीवान, मोतिहारी, बांका, जहानाबाद, शिवहर, समेत कई जिलों में आज वज्रपात के कहर के बाद कई लोगों की इससे मौत हो गयी।
मधेपुरा के चौसा में 1 की मौत
मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र में गुरुवार को की दोपहर करीब डेढ़ बजे फुलौत क्षेत्र के चिरौरी पंचायत मवेशी चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक की मौत हो गई। मृतक अजय यादव नवगछिया थाना मिल्की टोला का रहने वाला बताजा जा रहा है। मृतक की चिरौरी पंचायत के बहियार में अपने परिजनो के साथ में ही रहकर खेती करता था।
इन जिलों में वज्रपात से हुई इतनी मौते
बिहार में गोपालगंज में वज्रपात से सबसे अधिक 14 लोगों की मौत हुई हैं। इसके अलावा भागलपूर में 5, मधुबनी में 7,बांका में 4, मोतिहारी -नरकटियागंज में 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं, जहानाबाद, शिवहर और समस्तीपुर में भी 1-1 लोग की मौत हो गई हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक़ 25 जून शाम साढ़े छह बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 83 लोगों की मौत हुई है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ज़िलों से से दुरभाष पर मिलने वाली जानकारी के आधार पर बताया गया हैं।
बिहार सरकार ने सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवज़ा देने का ऐलान किया हैं।







