चायनीज एप TikTok को टक्कर देने आया भारतीय ऐप ‘चिंगारी’,सिर्फ तीन दिनों में 5 लाख से ज्‍यादा बार हुआ डाउनलोड

चीन ने गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले के बाद भारत में चीनी उत्पादों पर लगातार बैन करने की मांग हो रही हैं। भारत में लोग चायनीज समान से लेकर चायना के मोबाइल एप तक का भी बहिष्‍कार कर रहे हैं।

इसी बीच चीन के काफी लोकप्रिय ऐप TikTok को टक्कर देने के लिए भारत में एक नया ऐप ‘चिंगारी’ (Chingari) लॉन्च हुआ है। भारत में यह एप काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। सिर्फ तीन दिनों में 5 लाख से ज्‍यादा बार इसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप की यूजर रेटिंग 4.6 है।

इस ऐप की खासियत जानिए

Chingari एप TikTok की तरह ही वीडियो शेयरिंग एप्लिकेशन है । इस एप में यूजर को वीडियो को अपलोड और डाउनलोड करने की सुविधा मिलता है। इस एप में यूजर्स नए लोगों के साथ इंटरैक्ट करने के अलावा अपने दोस्‍तों से के साथ चैट कर सकते हैं।

चिंगारी एप्लिकेशन की सबसे अच्‍छी बात यह है क‍ि इसमें अंग्रेजी और हिन्‍दी के अलावा भारत के अलग -अलग राज्‍यों के 8 भाषाएं जैसे  बांग्ला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तमिल और तेलुगू को सपोर्ट करता है।

इस एप में कई नए तरह के आप्‍शन दिए गए है जिससे अलग अलग तरह के क्रिएटिविटी को आजमा सकते हैं। साथ ही वाट्सऐप स्टेटस, वीडियोज, ऑडियो क्लिप्स, जिफ स्टिकर्स और फोटोज आदि शेयर करने का विकल्‍प मिलता हैं।

यहां क्‍लिक करके प्‍ले स्‍टोर से डाउनलोड करे चिंगारी ऐप https://play.google.com/store/apps/details?id=io.chingari.app&hl=en_IN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *