बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप निरंतर बढ़ रहा है। हर दिन के साथ कोराना वायरस संक्रमण का मामला तेजी से बढता ही जा रहा है। कोराना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़कर 3006 पहुँच गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कोराना के पहले अपडेट में 38 नए संक्रमितों का पूष्टि किया है। अब कूल संख्या 3006 हो गया है।
आज सुबह 9 नए मरीज मधेपुरा जिले से, 3 मामले सहरसा जिले से , 4 दरभंगा जिले से , 14 नए मरीज अररिया से ,2 मरीज बेेगूसराय से ,4 सारण, 1 वैशाली, 1 किशनगंज से नए कोरोना संक्रमण की पहचान हुई हैं।
बुधवार सुबह मधेपुरा जिले से 9 नए मरीज में आलमनगर से 4 शंकरपूर से 3, मधेपूरा टाउन तथा चौसा से 1-1 मरीज की पहचान हुई है। इन सब की पहचान की जा रही है ,तथा इसके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।
बता दे कि मंगलवार को आलमनगर से मिले मरीज की पहचान नही हो पायी। जिला प्रशासन के अनुसार वो जिले से बाहर किसी और जिले में हैं।
कोसी प्रमंडल में भी कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है,कोसी में कुल संख्या 177 हो गया। अब तक मधेपुरा में 61 मरीज की पहचान हुई है जिसमें 9 लोग कोरोना को मात दे चुके है।
सुपौल में कुल कोराना संक्रमितो की संख्या बढ़कर 58 पहूंच गया है। सहरसा में कुल संक्रमित की संख्या 58 हैं। जिसमें 11 लोग कोरोना को मात दे चुके है।






