Bihar Board 10th Result 2020: 10वीं के नतीजे जारी, 80.59% स्‍टूडेन्‍ट पास, हिमांशु राज ने किया टॉप।अपना रिजल्‍ट सबसे पहले यहां करे चेक –

Bihar Board class 10th(metric) result 2020

बिहार बोर्ड की 10वीं के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। इस बार 80.73% विद्यार्थी पास हुए हैं। बिहार के शिक्षामंत्री कृष्‍णनंदन वर्मा ने बिहार बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर मेट्रिक का परिणाम जारी किये। BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे।

रोहतास के जनता हाईस्कूल के हिमांशु राज टॉपर बने है , उन्हें 96.20 प्रतिशत अंक मिले हैं। यानी उनके 500 में 481 अंक आया है। समस्तीपुर के दुर्गेश कुमार बने सेकेंड टॉपर ।

Bihar Board class 10th Toppers List 2020- CLICK HERE TO CHECK

इस वर्ष Bihar Board 10th की परीक्षा में कुल 14,94,071 छात्र बैठे थे जिसमें 12 लाख 4 हजार 30 परीक्षार्थी हुए सफल , जिसमें 6 लाख 13 हजार 484 छात्र तथा 5 लाख 90 हजार 545 छात्राएं सफल हुई।

2 लाख 38 हजार 93 प्रथम श्रेणी से हुए छात्र हुए पास, 1 लाख 65 हजार 299 छात्रा प्रथम श्रेणी छात्रा हुई पास। 2 लाख 57 हजार 807 छात्र द्वितीय श्रेणी में सफल तथा 2 लाख 66 हजार 410 छात्रा द्वितीय श्रेणी में सफल हुए । 1 लाख 17 हजार 116 छात्र तृतीय श्रेणी में सफल 1 लाख 58 हजार 286 छात्रा तृतीय श्रेणी में सफल्‍ हुए ।

Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट के डायरेक्‍ट इस लिंक पर क्लिक करके सबसे पहले आप अपना class 10th का result देख सकते है   –https://biharboardonline.bihar.gov.in

यहां से भी चेक कर सकते है अपना रिजल्‍ट- https://bihar.indiaresults.com/

अगर आपको बेवसाइट पे रिजल्‍ट नहीं खुल रहा है तो आप SMS भेज कर भी अपना रिजल्‍ट जान सकते है एसएमएस से बिहार बोर्ड का रिजल्ट पाने के लिए छात्रों को BSEB10 -space- ROLL NUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा. इसके बाद छात्रों को अपना रिजल्ट मिल जाएगा।

आपको बता दें कि, मैट्रिक की परीक्षा में 15 लाख 29 हजार 393 छात्र और छात्राओं ने फॉर्म भरा है. 7 लाख 83 हजार 34 छात्राओं ने  जबकि 7 लाख 46 हजार 359 छात्र इस साल मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए हैं।

पहली पाली में सात लाख 74 हजार 415, जबकि दूसरी पाली में सात लाख 54 हजार 978 परीक्षार्थी शामिल हुए. प्रदेश भर में 1368 परीक्षा केंद्र भी बनाए गए. इस बार छात्राओं की संख्या छात्रों की अपेक्षा अधिक है ।

यह भी पढ़ें- कक्षा 12वीं की शानदार तैयारी कैसे करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *