कोरोनावायरस महामारी से इन दिनों भारत समेत पूरी दुनिया जूझ रही है।भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 1.38 लाख के पार हो चुका है, यह आंकड़ा हर रोज बढ़ता ही जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह जो आंकड़ा जारी किया उसके अनुसार भारत में COVID-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 1,38,845 हो गई है
पिछले 24 घंटों में कोरोना के अब तक के रिकार्ड सबसे ज्यादा 6,977 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 154 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
देश-दुनिया के साथ बिहार में भी अपना आतंक मचा रखा है । बिहार में भी कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत के संक्रमित राज्यों में बिहार टॉप-10 में पहूंच गया है जो कि बिहार के लिए अच्छी खबर नहीं है।
बिहार में कोरोनावायरस की टेस्टिंग 62 हजार से ज्यादा हुआ है. जिसमें 2686 इस वायरस से संक्रमित पाये गये ।इसके कारण 11 लोगों को अपनी जान भी गंवानी पडी। थोड़ी खूशी की बात ये है कि बिहार में अब तक 729 लोग कोरोना से जंग जीत कर अपने घर जा चुके है.
कोसी प्रमंडल में भी कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है,कोसी में कुल संख्या 137 हो गया। मधेपूरा जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42, सहरसा जिले में 42 तथा सुपौल में 49 संक्रमितों की पहचान हुई है. जिसमें मधेपुरा में 9 सहरसा के 11 लोग तथा सुपौल के 1 लोग कोरोना वायरस को हराकर स्वस्थ्य हो चुके हैं।






