बिहार बोर्ड मेट्रिक रिजल्‍ट 2020 : अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा , जाने कब घोषित होगें नतीजे!

बिहार बोर्ड की दसवीं क्लास के नतीजों को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है. 22 मई को रिजल्‍ट की घोषणा होने की चर्चा चल रही थी लेकिन 22 मई को भी परिणाम घोषित नहीं हो सका । इस वर्ष  BSEB  द्वारा आयोजित  मेट्रिक की परीक्षा में 15 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था. दसवीं के नतीजों का ऐलान मार्च के अंत तक प्रस्‍तावित था, लेकिन कोरोनावायरस महामारी  के चलते इसमें देरी हुई है।

22 मई 2020 को बिहार स्कूल परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 10वीं का रिजल्ट आज नहीं घोषित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पोस्ट इवैल्यूएशन प्रक्रिया का थोडा सा काम अभी बाकी है इसमें कुछ और वक्त लगेगा। बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे अगले 4-5 दिनों के अन्दर कभी भी घोषित किये जा सकते हैं।

अब सोमवार तक रिजल्ट आने की संभावना है .रिजल्‍ट को आप सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के डायरेक्‍ट इस लिंक पर क्लिक करके सबसे पहले देख सकते है   –https://biharboardonline.bihar.gov.in

बिहार बोर्ड के नए नियम के तहत 100 टॉपर्स का वैरिफिकेशन किया जाता है, इस वर्ष लॉकडाउन के कारण सभी टॉपर्स का वैरिफिकेशन विडियों कॉनफ्रेंसिग द्वारा किया गया जिसका सारा प्रक्रिया पूरा हो चुका है। रिजल्‍ट की तैयारी अंतिम चरण में है 4-5 दिनों में कभी भी रिजल्‍ट की घोषणा हो सकती है।

आपको बता दें कि, मैट्रिक की परीक्षा में 15 लाख 29 हजार 393 छात्र और छात्राओं ने फॉर्म भरा है. 7 लाख 83 हजार 34 छात्राओं ने  जबकि 7 लाख 46 हजार 359 छात्र इस साल मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए हैं।

पहली पाली में सात लाख 74 हजार 415, जबकि दूसरी पाली में सात लाख 54 हजार 978 परीक्षार्थी शामिल हुए. प्रदेश भर में 1368 परीक्षा केंद्र भी बनाए गए. इस बार छात्राओं की संख्या छात्रों की अपेक्षा अधिक है ।

ये भी पढ़े- बोर्ड परीक्षा में अच्‍छे अंक कैसे प्राप्‍त करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *