1 जून से चलने वाली 200 ट्रेनों की बुकिंग शुरू,बिहार के लिए 20 जोड़ी ट्रेनें

डेस्‍क: रेल मंत्रालय ने 1 जून से चलने वाली 200 ट्रेनों की लिस्ट जारी कर दी है और इसके साथ ही इन ट्रेनों के परिचालन के नियम भी जारी किए हैं.  ये ट्रेनें श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अलावे चलाई जाएंगी. इन 200 ट्रेनों के लिए सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग की ही सुविधा होगी.

 इन ट्रेनों का रिजर्वेशन 21 मई सुबह 10:00 बजे से शुरू हो गया है.रेल मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि अभी भी रेलवे स्टेशनों पर कोई भी टिकट काउंटर नहीं खुले होंगे. इन ट्रेनों के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए ही ट्रेनों को बुक करना होगा.

रेलवे ने कहा कि पहले से आरक्षण कराने की अवधि अधिकतम 30 दिन होगी. ये ट्रेनें पूरी तरह रिजर्व होंगी. इसमें भी कोई वेटिंग लिस्ट वाला यात्रा नहीं कर सकेगा  एसी और नॉन एसी के अलावा जनरल कोच भी होंगे. लेकिन जनरल कोच में भी सीटें रिजर्व टिकट वाली होंगी.

बिहार से में 1 जून से 20 जोड़़ी ट्रेन चलाने का फैसला लिया है जिसकी सूची इस प्रकार है

सहरसा-नई दिल्ली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस

राजेन्‍द्र-नगर नईदिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस

दानापुर- बेंगलुरु संघमित्रा एक्सप्रेस

दरभंगा- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

राजगीर. नईदिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस

बापू धाम मोतिहारी आनंद विहार चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस

दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस

दानापुर टाटा नगर एक्सप्रेस

दरभंगा अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस

मुजफ्फरपुर अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन

छपरा सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस

पटना लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

दानापुर पुणे एक्सप्रेस

मुजफ्फरपुर आनंदविहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस

अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस

पटना शालीमार दुरंतो एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन

अमृतसर जयनगर सरयू जमुना एक्सप्रेस

रक्सौल आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस

पटना रांची जन शताब्दी प्रतिदिन

पटना हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस

रेलवे ने बुधवार को आदेश जारी कर बताया कि यात्रियों को रेलवे स्टेशन 90 मिनट पहले पहुंचना होगा. मास्क लगाना अनिवार्य होगा.

ट्रेन के अंदर तथा बाहर सभी जगह सोशल-डिस्‍टेंसिग का पालन करना होगा। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर खाने-पीने की दुकानें और फूड प्लाजा खुलेंगे. लेकिन  यहां बैठकर खाने की सुविधा नहीं होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *