मुरलीगंज: अभी अभी क्वॉरेंटाइन सेंटर में सांप के घुसने से मची खलबली

मुरलीगंज प्रखंड के रामपुर टपड़ा टोला के स्कूल में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में का बहुत ही बुरा हाल है
यंहा रह रहे श्रमिक बताया क‍ि बार बार प्रशासन से गुहार लगा रहा की यहॉं न तो साफ-सफाई रहता है, न ही बिजली का  सभी कमरों में प्रबंध है । खाना भी समय पर नहीं मिलता है।

क्वॉरेंटाइन सेंटर मे रह रहे मजदुर ने बताया कि अचानक से रात को एक विषैले साँप चादर से निकला जिससे अफरा तफरी मच गया।
श्रमिक ब्रजेश कुमार ने आरोप लगायाा कि सिर्फ एक रूम में बिजली है बाकी जगह अँधेरा है , और ऐसे में साँप के दिख जाने से बहुत डर का माहौल हो गया है।सभी विषैला सांप को देखकर अचंभित हो गया है

उनलोगों के द्वारा प्रशासन से बिजली लगाने का गुहार किया लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं बदला यहां ना बिजली की व्यवस्था है ना समय पर खाना मिलता है ना ही कोई किट का वितरण किया गया है
श्रमिक बहुत ही परेशान दिखने लगे हैं उनलोगों ने सरकार से मांग किया कि जल्द से जल्द हमारी समस्या का समाधान किया जाय ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *