मुरलीगंज पोस्ट डेस्क : भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या सोमवार को 1 लाख को पार कर गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 101139 हो गई है. अभी 58802 एक्टिव केस हैं. कोरोना से देशभर में अब तक 3163 मरीजों की जान गई है. राहत की बात ये है कि 39174 लोग ठीक भी हुए हैं.
बिहार में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में लागतार इजाफा हो रहा है . बिहार के सभी 38 जिलो में कुल 1442 हो गयी है अभी 941 एक्टिव केस है. अब तक बिहार में 9 लोग की कोरोना से जान चुकी है . थोड़ी राहत की बात यह है कि कुल 517 लोग रिकवर हो चुके है ।
बिहार में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज पटना में 165 है.
मधेपुरा में 20, सहरसा में 22 तथा सूपौल में 24 कोरोना संक्रमित मरीज की अब तक पहचान हो चुकी है.
केवल भारत ही नहीं कोराना महामारी का संक्रमण दूनिया भर के करीब 188 देशों में फैल चुका है 48 लाख से अधिक केस सामने आ चुके हैं कोरोना वायरस के दुनियाभर में अब तक करीब 48.41 लाख मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 3.18 लाख लोगों की मौत हो चुकी है.इनमें से करीब 18 लाख कोरोना से जंग जीत कर ठीक हो चुके है
दुनिया भर में कोरोनावायरस से हुए मौत में सबसे अधिक 91 हजार लोग अमेरिका में जान गवा चुके हैं.
ब्रिटेन में 34,796 और इटली में 32,007 लोग जान गंवा चुके हैं. फ्रांस में 28,108 और स्पेन में 27,650 लोगों की जान इस वायरस की वजह से गई है.
अन्य देशों के अपेक्षाकृत भारत में कोरोना पीड़ितों की मृत्युदर कम है.
भारत में 10 लाख लोगों में औसतन 2 लोगों की मौत हुई है. प्रति 10 लाख की आबादी पर मरने वालों की औसत के मामले में बेल्जियम के सबसे बुरे हालात हैं, जहां हर 10 लाख लोगों में
784 लोगों के जान गई है. अमेरिका में प्रति 10 लाख लोगों पर 275 लोगों की जान गई है.
स्पेन, इटली और ब्रिटेन में यह औसत 500 से अधिक है.






