बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है. कुल संख्या तेजी से बढ़कर 1442 हो गया है जिसमें 9 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है.और 494 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चूका है .
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को पहली अपडेट में 19 लोगों का कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है जिसमें मधेपुरा के दो तथा सुपौल के 3 मरीज शामिल है.
मधेपुरा के सुखासन से 1 और श्रीपुर से 1 मरीज की पहचान हुई है दोनों की उम्र 23 वर्ष है.
सुपौल के बसंतपुर, रतौली तथा राघोपुर से 1-1 मरीजो की पुष्टि हुई है .
जिला प्रशासन द्वारा सभी की ट्रैवल हिस्ट्री तथा उसके कांटेक्ट में आए लोगों की पहचान की जा रही है.
बता दे की मधेपुरा में 20, सहरसा में 19 तथा सूपौल में 24 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है.






