मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पकिलपार गांव में सरस्वती पूजा को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 201 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा पकिलपार के सामुदायिक भवन प्रांगण से पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः सामुदायिक भवन पहुंची। जहां विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष कलशों को रखा गया। वहीं धूमधाम व भक्तिभाव के साथ मां शारदे की पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद भक्तजनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर समाजसेवी विश्वजीत उर्फ पिंटू मुखिया, लक्ष्मण पासवान, महावीर यादव, वीरेंद्र यादव, दिलीप राय, जब कुमार यादव, नंदन यादव, महेश्वरी यादव, राधेश्याम राय , अनिल राय, देवचंद्र यादव,शंकर कुमार आदि कई ग्रामीण उपस्थित रहे।






