रामपुर में महिला-पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत में दुर्गा पूजा समिति द्वारा महिला-पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। छः दिवसीय जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को दुर्गा पूजा समिति रामपुर के सदस्यों द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन मैच का पहला मुकाबला सहरसा बनाम सुपौल के बीच खेला गया। जिसमें सुपौल की टीम ने 3-2 से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। बताया गया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मधेपुरा, पूर्णिया, रामपुर व अन्य जिलों की टीम हिस्सा लेगी। फाइनल मुकाबला विजयादशमी के दिन खेला जाएगा। वहीं मैच में निर्णायक की भूमिका में राहुल, कमेंट्री पंकज व विवेक पासवान के द्वारा किया गया। स्कोरिंग बाबुल बोर्ड स्कोरिंग निरंजन तथा राहुल ने किया। मौके पर मेला समिति अध्यक्ष ई. सुदर्शन कुमार, सचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष मृत्यंज झा, परिमल रजक, ज्योतिष वर्मा, टुनटुन यादव, मनोज यादव, सूरज झा, प्रिंस मिश्रा, भोली यादव, मुकेश, बादल, सोनू व दर्जनों खिलाड़ी व भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *