बिहार में बड़ा रेल हादसा, छह बोगियां हो गयी बेपटरी

बिहार के बक्सर में बड़ा रेल हादसा हुआ है. यहां नाॅर्थईस्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12506 छह बोगियां बेपटरी हो गयी. बेपटरी डिब्बे को पटरी पर करने के लिए अविलंब टेक्निकल टीम रवाना हो चुकी है. यह हादसा बक्सर के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ है. आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की है. यह ट्रेन नई दिल्ली से तिनसुकिया जा रही थी.

बड़ा हादसा होने से टला, हादसे वाली जगह मची अफरा-तफरी: रघुनाथपुर स्टेशन पर नई दिल्ली से असम के तिनसुकिया जा रही नाॅर्थईस्ट एक्सप्रेस अचानक तेज आवाज के साथ बेपटरी हो गई. स्टेशन छोटा होने कारण फिलहाल दुर्घटनास्थल पर पर्याप्त रोशनी नहीं है. इस कारण किस हद तक जानमाल की क्षति हुई है. इसका अंदाजा नहीं लग पा रहा है. लेकिन हादसे की वजह से वहां अफरा-तफरी मची हुई है. दानापुर रेलवे की क्विक रिस्पांस टीम बक्सर के लिए रवाना हो चुकी है.

मेन लाइन में रेल परिचालन प्रभावित : इस दुर्घटना का प्रभाव इस रूट के रेल परिचालन पर पड़ा है. दुर्घटना के कारण मेनलाइन में अप और डाउन दोनों तरफ की रेल यातायात बाधित हो चुकी है. फिलहाल अन्य ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया है. पटरी से बोगियों को व्यवस्थित करने में कितना समय लगेगा अभी इस बारे में कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने में असमर्थता जता रहे हैं. वैसे आसपास के लोग भी यात्रियों की सहायता के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं.

‘ट्रेन बक्सर से खुलकर रघुनाथपुर पहुंची थी, वैसे ही ट्रेन की बोगियां पटरी से उतर गईं. घटनास्थल की ओर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम रवाना हो गयी है.”-

बक्सर एसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *