मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जोरगामा पंचायत सरकार भवन के मैदान परिसर में जोरगामा प्रीमियर लीग के आठवें संस्करण का टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। सात दिवसीय टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुवार को मधेपुरा बनाम सुपौल के बीच खेला गया। जिसमें मधेपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 313 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में उतरी सुपौल की टीम ने 19वें ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 238 रन ही बना पाई। इस प्रकार से मधेपुरा की टीम ने 75रनों से मैच जीतकर कल के फाइनल मुकाबले में फारबिसगंज से मैच खेलने के लिए अपना जगह पक्का कर लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका में स्वतंत्र राय, विकास रहे। कमेंट्री शोएब व रंजन ने किया। स्कोरिंग में राहुल व ललित रहे। वहीं मैच देखने सैकड़ो की संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।










