कबाड़ के दुकान में पुलिस का छापा, चार गिरफ्तार

चोरी हुई बाइक के पार्ट्स की बरामदगी के साथ चार युवक को पुलिस ने कबाड़ दुकान से गिरफ्तार किया है। दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत केपी कॉलेज समीप स्थित एक कबाड़ की दुकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ चोरी की बाइक के कटे हुए सामान लगे। इस दौरान पुलिस ने चार व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि केपी कॉलेज समीप स्थित श्रवण कुमार नाम के चर्चित कबाड़ की दुकान पर चोरी के वाहनों को खपत करने की सूचनाएं पुलिस को लगातार मिल रही थी। बुधवार को शाम में एएसआई उमाशंकर राय को सूचना मिली की कुछ व्यक्तियों द्वारा चोरी हुई बाइक को लाकर उक्त कबाड़ की दुकान पर काट कर बिक्री किया जा रहा है। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए कबाड़ी की दुकान पर छापा मारा। पुलिस की गाड़ी देखते ही वहां से तीन युवक भागने का प्रयास कर रहा था जिसे सशत्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाए तीनों व्यक्ति मुरलीगंज वार्ड 10 निवासी श्रवण कुमार, वार्ड 2 निवासी मो. सद्दाम व वार्ड 1 निवासी मो. सब्बीर है। पूछताछ के क्रम में इनलोगों ने बताया कि रहटा चौक पर मनीष कुमार गैरेज चलाता है। मनीष के द्वारा ही ये कारोबार किया जाता है। पुलिस ने मनीष को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं कबाड़ दुकान में काटी जा रही चोरी की बाइक की चेचिस, टंकी, हैंडल रड, शॉकर आदि समान बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि चारों युवकों पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मधेपुरा भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *