प्रखंड के 16 पैक्स और व्यापार मंडल के द्वारा किया गया धान अधिप्राप्ति।
मुरलीगंज के पैक्स व व्यापार मंडल ने धान खरीद की लक्ष्य को लगभग पूरा कर लिया है। बता दे कि प्रखंड क्षेत्र के सभी 16 पैक्स एवं व्यापार मंडल के द्वारा धान खरीदारी की गयी है। मुरलीगंज को लगभग 93 हजार क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें 92 हजार नौ सौ पांच क्विंटल 23 किलो धान अधिप्राप्ति किया गया है। गुरुवार को बीडीओ अनिल कुमार और बीसीओ अजय कुमार ने प्रखंड क्षेत्र लगभग सभी पैक्स गौदाम का भौतिक सत्यापन किया। बीडीओ अनिल ने बताया कि सभी पैक्स गौदाम की जांच की गई है। जिसमें ऑनलाइन पोर्टल पर दिखाए गए रिपोर्ट के अनुसार गौदाम की भौतिक सत्यापन किया गया। जिसमें रिपोर्ट के अनुसार सत्य पाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर धान अधिप्राप्ति की भौतिक सत्यापन किया गया। जिसकी जांच रिपोर्ट जिला को भेजा जाएगा। बताया गया कि जोरगामा, तमौट परसा, दिनापट्टी, जीतापुर, भतखोड़ा, रघुनाथपुर, हरिपुर कला, कोल्हायपट्टी, रजनी, पोखराम परमानंदपुर, पड़वा नवटोल, रामपुर के पैक्स गौदामो की स्थल पर पहुंच कर भौतिक सत्यापन किया गया है। इस दौरान सभी पैक्स अध्यक्ष भी अपने गौदाम पर मौजूद रहे। और पदाधिकारी को सत्यापन कार्य में सहयोग किया।






