RRB-NTPC परीक्षा में धांधली और आंदोलनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को मुरलीगंज के बेंगा पुल पर राजद नेताओं ने जामकर नारेबाजी की। मुरलीगंज-मधेपुरा एनएच 107 सुबह आठ से 12 बजे तक जाम रहा। आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर टायर जलाकर विरोध करते हुए केन्द्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान पुल के दोनो तरफ घंटो आवागमन अवरुद्ध रहा और बड़े व छोटे वाहनो की लंबी लाइन लगी रही। आवश्यक कार्य से आवागमन करने वाले, एम्बुलेंस सहित आमलोग परेशान रहे। इस दौरान दर्जनो छात्र और राजद नेताओ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर रहे थे।






