JPL- जोरगामा ने जानकीनगर को पराजित कर फाइनल में बनाया जगह, देखें पूरा Score Card

कल यानी शनिवार को जोरगामा के पंचायत सरकार भवन मैदान में जोरगामा जेपीएल के 7वें सत्र का अपना पहला खिताब जीतने उतरेगी तो उसके सामने पहली बार फाइनल में पहुँची भागलपुर की टीम होगी। रोमांच से भरे भरपूर मुकाबलों के 6 दिन पूरे होने के बाद जेपीएल के 7वें संस्करण का एक आखिरी मुकाबला शेष है।

कौन किसपे भारी

T-20 नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट में सबसे प्रबल दावेदार दो टीमें ही खिताब के लिए आपस मे टकराती है। जोरगामा ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में जानकीनगर की टीम से 61 रनों से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। टॉस जीतकर जोरगामा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें जोरगामा ने 20 ओवर में 190 रनों के स्कोर खड़ा किया। 190 रनों का पीछा करने उतरी जानकीनगर टीम जोरगामा के तरफ से फेंके जा रहे गेंदबाजों के समाने कुछ खास नहीं कर पाई और मात्र 129 रनों पर अपना सारा विकेट खो बैठे।

हालांकि भागलपुर की टीम भी लीग और सेमीफाइनल मैच में अच्छा खेल खेलकर फाइनल में जगह बनाई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौनआ सी टीम खिताब जीतने में सफल हो पाती है।

इससे पहले मैच का उद्घाटन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। मैच में उद्घोषक की भूमिका दीपक वर्मा व किशन कुमार ने बखूबी निभाई तथा निर्णायक की भूमिका में स्वतंत्र राय व विकास कुमार रहे। स्कोरिंग का कार्य भार आशुतोष कुमार और रिप्पू ने निभाया। वहीं जेपीएल के अध्यक्ष ललटू कुमार, बिद्धु कुमार, सिद्धू, प्रिंस आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *