टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एमएस धोनी के 60 टेस्ट मैचों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी करने का रिकॉर्ड बनाया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल कप्तान के रूप में कोहली का 61वां टेस्ट मैच है। कोहली की कप्तानी में भारत ने 36 टेस्ट मैच जीते, 14 हारे और 10 ड्रॉ रहे।
टेस्ट में सबसे ज्यादा कप्तानी का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम है जिन्होंने 109 मैच में साउथ अफ्रीका के लिए कप्तानी किया है।
