20 जून को मुरलीगंज के पहले रेस्टोरेंट का होगा उद्घाटन, लोगों में खुशी का माहौल

मुरलीगंज के पहले रेस्टोरेंट की शुरुआत 20 जून को होने जा रही है। शहर के ठाकुरबाड़ी मंदिर रोड में ‘आHaar A Family Restaurant’ का उद्घाटन 20 जून रविवार को होगी। “रेस्टोरेंट आहार” को विभिन्न सुविधाओं से परिपूर्ण बनाया गया है। मुरलीगंज सहित अन्य जगहों के सभी लोग इस रेस्टोरेंट का आनंद ले सकते हैं।

रेस्त्रां का इंटीरियर बहुत ही खूबसूरत है जो पहली ही नज़र में लोगों को आकर्षित कर सकता है। रेस्त्रां फुल एयरकंडीशनर बनाया गया है इसके साथ ही दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग्स, अत्याधुनिक फर्नीचर और लाइट्स के द्वारा सजाया गया है। रेस्त्रां में टी, स्नैक्स, लंच डिनर आदि की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही मुरलीगंज शहर के लोगों के लिए होम डिलीवरी की भी सुविधा दी जाएगी। नगर पंचायत क्षेत्र के लोग एक फोन पर घर पर ही आर्डर कर स्वादिष्ट व्यंजन मंगवा सकते हैं।

बता दें कि इससे पूर्व मुरलीगंज में रेस्टोरेंट की सुविधा नहीं थी। कई वर्ष पूर्व एक रेस्टोरेंट खुली भी थी तो वो विभिन्न कारणों से चल नहीं पाई थी। लेकिन अब शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भी आहार रेस्टोरेंट खुलने से खुशी का माहौल है। लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रेस्टोरेंट खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं उच्च वर्गीय परिवार के साथ साथ निम्न व मध्यम, वर्गीय परिवार के सदस्य भी इस रेस्टोरेंट का आनंद ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *