मुरलीगंज में कल से फिर शुरू होगा 18-44 आयु वर्ग का टीकाकरण,अब वैक्सीन की नहीं होगी दिक्कत

मुरलीगंज में कल यानी बुधवार से 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए COVID-19 टीकाकरण अभियान फिर से शुरू होने जा रहा है। बीएमसी सुजीत कुमार शास्त्री ने बताया कि बुधवार से 18 से ज्यादा उम्र के आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मुरलीगंज पहुंच गई है। बिना स्लॉट बुकिंग व रजिस्ट्रेशन के भी वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवा सकते हैं। साथ ही उन्होने लोगो से अपील किया की अधिक से अधिक संख्या मे वैक्सीन लेने केंद्र पर पहुंचे।

बता दें कि दो दिनों से वैक्सीन नहीं रहने के कारण कई लोग वापस लौट रहे थे। सब से ज्यादा दिक्कत शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मियों को हुई थी। जानकारी हो कि कुछ समय पहले कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते 18+ का टीकाकरण अभियान स्थगित कर दिया गया था। लेकिन कल फिर से मुरलीगंज में टीकाकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *