कीचड़ वाली कच्‍ची सड़क उपर से नदी का पानी,ग्रामीण परेशान,कोई नही है सुननेवाला

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड के रधुनाथपुर पंचायत अंतगर्त वार्ड नंबर 8 और 10 में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अपना आक्रोश व्‍यक्‍त किया । नदी का पानी गांव में प्रवेश कर जाने से कच्‍ची सड़क पूरी तरह गडढ़े में तब्‍दील हो गयी हैं। लोगों को आवागमन के लिए सड़क नहीं है जो है भी वो पूरी तरह से कीचड़ से भरी हुई हैं।

यहां के स्‍थानीय लोगों का कहना है क‍ि आजादी के 72 साल बीत जाने के बाद भी यहां एक पक्‍की सड़क नहीं बन पायी हैं। सड़क तो दुर की बात है वार्ड नंबर 10 और 8 के सड़कों पर कभी भी मिट्टी भरने तक का काम नहीं हो पाया हैं।

इस पंचायत के पैक्स अध्यक्ष जय नारायण यादव ने बताया कि 2008 के प्रलयकारी बाढ़ आने के बाद हर वर्ष इस पंचायत में पानी घुस जाती हैं । जिसके कारण लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर जाता हैं । कई हेक्‍टरों की खेती बर्बाद हो जाती हैं। उन्‍होंने कहा है क‍ि कई बार उस स्‍थान पर बांध बनाने को लेकर सांसद से लेकर मुखिया तक को कहा लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं हैं।

इस बाबत रधुनाथपुर पंचायत के सरपंच ब्रजेश यादव ने कहा क‍ि सड़क नही होने के कारण एक तरफ बाढ़ का पानी चारों ओर से घेरे हुए हैं दूसरी तरफ कहीं जाने आने के लिए सड़क नहीं है। कोई बीमार भी पड़ जाए गांव में ही फस कर रह जाएंगे।साथ ही मुखिया पर आरोप लगाते हुए हुए उन्‍होंने कहा कि वे गांव वालों के साथ दोहरी नीति अपनाते हुए राजनीति के तहत वार्ड नंबर 8 तथा 10 का सड़क नहीं बनवा रहे हैं।

रधुनाथपुर पंचायत वार्ड नम्‍बर 10 के निवासी रूपेश यादव ने कहा कि सरकार के तरफ से बड़े-बड़े दावे किए जाते है कि हर गली-मुहल्‍ले में पक्‍की सड़क का निर्माण हुआ है लेकिन जमीन पर सच्‍चाई बिल्‍कुल अलग है । आज के जमाने में भी सड़क का ऐसा हाल सरकार तथा जनप्रतिनिधियों का विफलता को दर्शाता हैं। सरकार को अविलंब सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करवाना चाहिए।

कोरोना संकट से लोग त्रस्‍त है । उपर से बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश कर चुका है । आने जाने का रास्‍ता नहीं है।लोगों गांव से बाहर कैैसे जाएं एक सड़क भी नहीं बना हैं । इस सभी समस्‍या को लेकर रधुनाथपुर पंचायत के लोग सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपना गुस्‍सा जाहिर किया तथा प्रदर्शन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *