कोरोना संकट के कारण भारत के अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान हुआ हैं । इसी बीच आज एक अच्छी खबर भी आयी हैं । सोमवार को Google ने भारत में 75,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की है।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने आज गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड को पेश किया । साथ ही उन्होने कहा कि हम भारत में अगले 5-7 सालों में 10 बिलियन डॉलर अर्थात 75,000 करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। इसका निवेश इक्विटी इन्वेस्टमेंट, पार्टनरशिप और ऑपरेशनल, इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोसिस्टम इन्वेस्टमेंट के माध्मम से किया जाएगा।
सुंदर पिचाई ने कहा कि हमारा निवेश भारत के डिजिटलीकरण के प्रमुख क्षेत्रों जैसे हर भारतीय तक उसकी भाषा में सस्ते में सूचनाओं को पहुंचाना, भारत की जरूरत के मुताबिक नए उत्पाद और सेवाओं का डेवलप तथा निर्माण करना, कारोबारियों को डिजिटल बदलाव के लिए बढ़ावा देना और स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि जैसे क्षेत्रों में सामाजिक कामो के लिए लिए टेक्नोलॉजी तथा AI से लाभ पहुंचाने पर केन्द्रित होगा ।
इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल के CEO सुंदर पिचाई के साथ आज वर्चुअल मीटिंग की । इस बात की जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि “आज सुबह सुंदर पिचाई के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने कई विषयों पर बात की, खास तौर से हमने भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के विषय में चर्चा की” ।


