गड्‌ढे में तब्‍दील NH-107 पर ट्रक फसने से सहरसा-पूर्णिया मूख्‍य मार्ग पर घंटो लगा रहा जाम

मुरलीगंज – मधेपुरा मुख्य मार्ग पर झील चौक एवं पावर सब स्टेशन के बीच शुक्रवार की सुबह गड्ढे में बालू लदा ट्रक फसने से घंटो जाम लगा रहा। जाम की वजह से आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुस्किल हो गया था।

बताया गया क‍ि शुक्रवार को सुबह से ही बालू लदा ट्रक गड्ढा में फंसा हुआ था। जिसके कारण सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। जिसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को भी नही थी। करीब नौ घंटे बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ जिसके बाद लगभग साढ़े तीन बजे जाम को हटवाया गया।

बता दे क‍ि NH-107 सहरसा -पूर्णिया रोड पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। वर्षा होने से यह रोड गड्ढे में तब्‍दील हो जाती है। जगह जगह गड्ढे और जल जमाव से छोटे व बड़े वाहनों के लिए आवाजाही करना खतरनाक हो गया हैं। जिससे हमेशा दुर्धटना की संभावना बनी रहती हैं।

वहीं लोगों ने बताया कि मुरलीगंज शहर के झील चौक और पाॅवर सब स्टेशन के बीच ही सड़क में कई बड़े- बड़े गड्ढे है ि‍जिससे बारिश होते ही जल जमाव हो जाता है जिसके कारण राहगीरो को अत्‍यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *