कोराना संकट के बीच शिव आश्रम ट्रस्ट द्वारा जोरगामा पंचायत के गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले पीड़ीत तथा असहाय लोगों के बीच शुक्रवार को चावल, दाल, आटा, नमक, आलू, नमक, साबुन तेल आदि सूखा राशन का वितरण किया गया।
इस समारोह को संबोधित करते हुए साहित्यकार इंद्रभूषण इंसाफ ने कहा कि दुखिया, परम् पुरुष की स्नेहिल संतान है। गरीबों की सेवा परम पिता इश्वर की सेवा है। इनके सेवा से उत्तम ना कोई सेवा है और ना ही कोई धर्म । उन्होंने कहा कि जब -जब जितना संभव हो पीड़ितों की सेवा सभी को अवश्य ही करनी चाहिए।
वहीं ट्रस्ट के प्रवक्ता शिक्षक सह समाजसेवी विवेक यादव ने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। ट्रस्ट लंबे समय से मानवता के लिए काम कर रही है और आगे भी जारी रहेगी । सभी ग्रामीणों के आपसी सहयोग से ही ऐसा संभव हो पाएगा इसलिए आप सब आगे आएं और मानवीय संवेदनाओं का मूल्यांकन करते हुए हाथ बटाएं।
मौके पर बेचन दास, प्रभात रंजन वर्मा, नवीन चन्द्र भारती, अधर कुमार, चानसी कुमार, संदीप कुमार, चंदन कुमार, अंकित कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।






