बिहार में शिक्षक नियोजन की तारीखों का एलान,NIOS पास अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवेदन,जानिए पूरा शेड्यूल

शिक्षा विभाग द्वारा प्रारंभिक शिक्षक नियोजन के लिए सोमवार को नियोजन की तारीखों का एलान कर दिया गया । BTET-CTET अभ्यर्थियों द्वारा बहाली की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन होते रहे। अब तक तीन बार नियोजन की तारीख टली है। आज चौथी बार सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर बताया क‍ि अभ्यर्थी 15 जून से आवेदन कर सकते हैं।

सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 15 जून से 14 जुलाई अर्थात एक महीने तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 18 जुलाई तक मेरिट लिस्ट तैयार तैयार कर ली जाएगी। 21 जुलाई से अनुमोदन किया जायेगा।23 जुलाई को मेघा सूची का प्रकाशन हो जाएगा ।

इससे पहले नियोजन का प्रथम शिड्यूल जारी कर अगस्त-सितम्बर से आवेदन भी लिया गया था। लेकिन NIOS से प्रशिक्षित डीएलएड अभ्यर्थियों को मौका देने की मांग को लेकर मामला हाईकोर्ट तथा NCTE में फंस गया था ।

पटना हाईकोर्ट ने प्राइमरी टीचरों की बहाली में 18 महीने के डीएलएड कोर्स को मान्य करार दिया था। तथा सरकार को ओदश दिया था क‍ि NIOS से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को नियोजन में मौका मिलना चाहिए । जिसके बाद सरकार ने आज जारी अधिसूचना में NIOS D.El.Ed के साथ TET/CTET पास अभ्यर्थियों को ही मौका दिया गया है। ये 15 जून से आवेदन कर सकते हैंं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *