बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के 17 अधिकारियों का प्रमोशन किया है। इन सभी IAS अफसरों को विशेष सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गई है। इन सब का प्रमोशन 1 फरवरी 2020 से मान्य होगा। इस बारे में सामान्य प्रशासन विभाग बिहार ने अधिसूचना जारी कर दी है।
इन दो मधेपुरा के पूर्व DM की हुई प्रोन्नति
गोपाल मीणा (2007 बैच के IAS) – मधेपुरा DM के रूप में इनका कार्यकाल 30.08.13 से 28.05.15 तक रहा। वर्तमान में अपर सचिव , लघु जल संसाधन विभाग, बिहार , पटना में पदस्थापित है। अब इनको इसी विभाग में विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नति दी गई है।
मो. सोहैल (2007 बैच के IAS) — मधेपुरा जिला पदाधिकारी के रूप में इनका लगभग तीन साल का कार्यकाल रहा था । वर्तमान में ये निदेशक, जनगणना कार्य, नागरिक निबंधन ,बिहार के पद पर पदस्थापित है । इनको भी इसी विभाग में विशेष सचिव स्तर में प्रोन्नति मिली है।
इन IAS अफसरों का भी हुआ प्रमोशन हुआ :
सुरेन्द्र झा (2006 बैच के IAS) – वर्तमान में पटना में राजस्व पर्षद के सचिव पद पर पदस्थापित है।
गोरखनाथ ( 2006 बैच के IAS) – अभी पटना में वित्त विभाग के अपर सचिव के पद पदस्थापित हैं ।
जय सिंह ( 2007 बैच के IAS) – वर्तमान में निदेशक, भू-अभिलेख एवं परिमाप, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार के पद पर तैनात हैं।
मनोज कुमार ( 2007 बैच के IAS) – स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव के पद पर तैनात हैं।
संजय कुमार सिंह ( 2007 बैच के IAS) – वर्तमान में पटना में शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना विभाग में निदेशक के पद पर तैनात हैं।
विनोद सिंह गुंजियाल ( 2007 बैच के IAS) – वर्तमान में पटना में पशुपालन,पशु एवं मत्सय संसाधन विभाग के निदेशक के पद पर कार्यरत है।
दिनेश कुमार ( 2007 बैच के IAS) -अभी निदेशक उपभोक्ता संरक्षण के पद पर कार्यरत है ।
मधुरानी ठाकुर ( 2007 बैच के IAS) – वर्तमान में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित हैं ।
विजय कुमार( 2007 बैच के IAS) -कृषि विभाग के अपर सचिव है।
अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ( 2007 बैच के IAS) – राज्य पथ परिवहन निगम में राज्य पथ परिवहन पद पर पदस्थापित है।
अरुण कुमार मिश्रा ( 2007 बैच के IAS) -वाणिज्यकर विभाग के अपर सचिव के पद पर तैनात हैं।
राजेश्वर प्रसाद सिंह ( 2007 बैच के IAS)– निदेशक अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय
उदय कुमार सिंह ( 2007 बैच के IAS)-सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव के पद पर तैनात हैं।
बैद्यनाथ यादव ( 2007 बैच के IAS)– स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव के पद पर कार्यरत है ।
संजय कुमार सिंह ( 2007 बैच के IAS)– बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक है।
उपर्युक् त सभी IAS अफसरों का को 1 फरवरी 2020 से विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नति की गई है ।






